फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital district panchayat president deepa Darmwal said that justice won despite facing challenges

Interview: BJP की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास के विजन पर रखे विचार, बेबाकी से दिए सवालों के जवाब

Thu, 21 Aug 2025 10:23 AM IST
हीरा मेहरा राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला
राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Aug 2025 10:23 AM IST
सार

जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरम्वाल से बुधवार को अमर उजाला ने बात कर उनकी प्राथमिकताएं जानीं। सदन पांच साल तक कैसे चलाएंगी और विकास का उनका विजन क्या होगा। इन सभी मद्दों पर अमर उजाला ने उनसे बातचीत की।

विज्ञापन
Nainital district panchayat president deepa Darmwal said that justice won despite facing challenges
दीपा दरम्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक दाव पेंच के बाद जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरम्वाल से बुधवार को अमर उजाला ने बात कर उनकी प्राथमिकताएं जानीं। सदन पांच साल तक कैसे चलाएंगी और विकास का उनका विजन क्या होगा। इन सभी मद्दों पर अमर उजाला ने उनसे बातचीत की।

विज्ञापन


प्रश्न: तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद आप जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। क्या कहना चाहेंगी अपने समर्थकों से?
जवाब: मैं भाजपा का धन्यवाद करना चाहती हूं। यह मेरी व्यक्तित्व की जीत नहीं है, यह पूरी भाजपा की जीत है।
प्रश्न: जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी ?
जवाब: चुनाव के दौरान मैंने कई गांवों का दौरा किया तो सबसे ज्यादा समस्या सड़क की आई थी। लोगों ने भी सड़क बनवाने का अनुरोध किया था। पेयजल की भी दिक्कत भी थी। सड़क, पेयजल और जलभराव का                   समाधान प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। मूलभूत सुविधाओं का खास ध्यान रखूंगी।
विज्ञापन

प्रश्न: चुनाव में किस तरह की चुनौतियां आपके सामने आईं ?
जवाब: चुनाव के दौरान हमारे सामने कई चुनौतियां आईं। इसका सामना भी मैंने किया है। न्याय की जीत हुई।
प्रश्न: पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत के कई कार्य अधूरे थे, उन्हें कैसे पूरा करेंगी ?
जवाब: पूर्व में जो कार्य लंबित हैं, उसमें जनहित से जुड़े सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। वैसे भाजपा ने पूर्व में काफी काम कराया भी था। सभी 27 सदस्यों के साथ मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न: जिला पंचायत सदन में कांग्रेस मजबूत है। बराबर की टक्कर है, आप कैसे सदन चलाएंगी?
जवाब: वह सब हो जाएगा। मेरे साथ 27 सदस्य हैं। मुझे विश्वास है कि अन्य लोग भी हमारे साथ आएंगे और मिलकर हम सब जिले के विकास के लिए कार्य करेंगे।
प्रश्न: आप शपथ कब लेंगी?
जवाब: इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। इसके लिए शासन स्तर से जो दिशा निर्देश मिलेगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed