फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital district got a gift of 10909.25 lakh, Chief Minister inaugurated various schemes and laid the foundation stone

नैनीताल जिले को मिली 10909.25 लाख की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nainital district got a gift of 10909.25 lakh, Chief Minister inaugurated various schemes and laid the foundation stone
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को यहां काठगोदाम स्थित सर्कि ट हाउस में 10909.25 लाख के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 1139.46 लाख रुपये की चार योजनाओं का लोकार्पण और 9769.79 लाख रुपये की 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में लोकार्पण और शिलान्यास के बाद समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मानसून काल में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। कहा कि बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास हो और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करें। जहां-जहां सड़कें टूटने अथवा धंसने का खतरा है, वहां पहले से ही यातायात सुचारु करने के इंतजाम किए जाएं। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में 17 बाढ़ चैकियां सक्रिय कर दी गई हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर अधिक से अधिक कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन किया जा रहा है। रोजाना लगभग 15 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए अभी से करें तैयारी
मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिए कि कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयारियां अभी से कर ली जाएं। अस्पतालों में बच्चा वार्ड में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और वृद्ध एवं दिव्यांगों को उनके घर में जाकर वैक्सीन लगाई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमरानी बांध विस्थापितों का जल्द हो पुनर्वास
मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों को विस्थापित करने के लिए ऊधमसिंह नगर के सितारगंज जेल परिसर में भूमि चिह्वित की गई है। ग्रामीणों ने जलभराव होने की वजह से वहां भूमि लेने पर असहमति जताई है। सीएम ने कहा कि विस्थापितों का जल्द से जल्द विस्थापन किया जा सके, इसके लिए भूमि चयन के काम में तेजी लाई जाए।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
- 207.35 लाख की स्यूडा बडेत पेयजल योजना
- 50.79 लाख की पस्तोला पेयजल योजना
- 231.22 लाख की लागत का चोरगलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
-650.10 लाख की लागत से लालकुआं के गोरापड़ाव मॉल तिराहे से इंदरपुर-हनुमान मंदिर होते हुये घनश्याम जोशी- हरिपुर बच्ची के निवास तक मार्ग चौड़ीकरण
इन योजनाओं का शिलान्यास
-पांडे गांव भांकर मोटरमार्ग का नवनिर्माण 71.20 लाख
-सैनिटोरियम भवाली के रेडक्रॉस भवन, क्रियेशन भवन, फिमेल वार्ड, ब्लाक पांच भवन, न्यू सर्जिकल वार्ड व फीमेल वार्ड ब्लाक आठ में 76 बेड बनाने के लिए 367.11 लाख

-संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थापना 194.54 लाख
-हाथीखाल लालकुआं में 200 शैय्यायुक्त उप जिला मल्टीस्पेशलिस्ट चिकित्सालय निर्माण 7289.21 लाख
-लालकुआं के तेजपुर नेगी, जयपुर बीसा, गंगापुर एवं गंगा रामपुर के आंतरिक मार्गों का पुनर्निर्माण 59.01 लाख
-लालकुआं के ग्राम पदमपुर देवलिया व सूफी भगवापुर मे नवनिर्माण लागत 53.05 लाख
-लालकुआं में पदमपुर देवलिया के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 59.82 लाख
-लालकुआं के नारायणपुर कालोनी व तुलारामपुर के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 64.84 लाख
-लालकुआं के ग्राम सभा धनपुर एवं गंगारामपुर केे आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 71.88 लाख
-लालकुआं के फत्ताबंगर पूर्वी के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण लागत 72.12 लाख
-धौलाखेडा व फत्ताबंगर पश्चिम के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 67.21 लाख
-बिंदुखत्ता के संजय नगर तीन के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 68.26 लाख
-बिंदुखत्ता के राजीव नगर के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 52.47
-चोरगलिया में आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण 58.91 लाख
-मंडी हल्द्वानी से तीनपानी मोड़ तक मार्ग चौड़ीकरण और सुधारीकरण प्रथम चरण 117.99 लाख
-तुमड़िया डैम प्रथम और द्वितीय में 60 मीटर स्पान का सेतु 653.72 लाख
-राइंका नौकुचियाताल में एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष और पुस्तकालय कक्ष 40.49 लाख
-राइंका धौलाखेडा में आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष 40.12 लाख
-राइंका गरगढी मल्ली मे कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान कक्ष और प्रयोगशाला कक्ष 67.84 लाख
-बंदर बचाओ जन्म नियंत्रण एवं पुनर्वास केंद्र दानीबंगर लागत 200.00 लाख
ये रहे मौजूद
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत, सांसद अजय भटट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, मजहर नईम नवाब, सचिव मुख्यमंत्री पराग मधुकर धकाते, आईजी अजय रौतेला, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीडीओ संदीप तिवारी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन नरेंद्र सिह भंडारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed