{"_id":"6795620c979cfc3ba10cd014","slug":"nainital-banks-share-of-low-cost-deposits-stood-at-4073-per-cent-nainital-news-c-238-1-shld1023-111371-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल बैंक का कम लागत वाली जमाराशियों का हिस्सा 40.73 फीसदी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल बैंक का कम लागत वाली जमाराशियों का हिस्सा 40.73 फीसदी रहा
Sun, 26 Jan 2025 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Jan 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। चीफ सीएफओ महेश कुमार गोयल ने बताया कि नैनीताल बैंक ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने के वित्तीय विवरण बोर्ड के समक्ष रखे हैं, जिन्हें 22 जनवरी को अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बैंक ने मांग जमाओं में 7.83 फीसदी की वाईओवाई वृद्धि और चालू खाता तथा बचत खाता में 4.25 फीसदी की वर्ष-ओवर-ईयर वृद्धि दर्ज की है।
इसके साथ ही कम लागत वाली जमाराशियों का हिस्सा 40.73 फीसदी रहा। बताया कि बैंक का सीडी अनुपात दिसंबर 2024 को बढ़कर 62.13 फीसदी पहुंच गया है, जो दिसंबर 2023 में 60.38 फीसदी था। गोयल ने बताया कि बैंक ने मानसून धमाका के नाम से 300 दिनों के लिए सात फीसदी की दर से और 725 दिनों के लिए 7.25 फीसदी की दर से नई जमा योजनाएं शुरू की हैं। संवाद