फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and Tehri reached the finals in different categories.

Nainital News: अलग-अलग वर्गों में नैनीताल और टिहरी फाइनल में पहुंचे

Fri, 28 Nov 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Tehri reached the finals in different categories.
कालाढूंगी में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
कालाढूंगी। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों के अंडर 14 बालक वर्ग में टिहरी ने बागेश्वर को 18-13 से नैनीताल ने चंपावत को एक पारी 14 अंकों से और पौड़ी ने देहरादून को 6 अंक से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में टिहरी ने ऊधम सिंह नगर को 13 -12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को नैनीताल और देहरादून के बीच होगा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।
विज्ञापन



अंडर-14 बालिका वर्ग में ऊधम सिंह नगर ने अल्मोड़ा को 9-2, बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को एक पारी 15 अंक से पराजित किया। बालिकाओं के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने पौड़ी को 19-17 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी ने चंपावत को एक पारी सात अंक, देहरादून ने उत्तरकाशी को एक पारी 8 अंक और नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को एक पारी 8 अंक से पराजित किया। इस तरह नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अल्मोड़ा ने बुधवार को जीत दर्ज कर ली थी। अंडर-17 बालिका वर्ग में टिहरी ने अल्मोड़ा को 8-4, बागेश्वर ने चमोली को एक पारी 14 अंक, पौड़ी ने ऊधम सिंह नगर को 16-0 और नैनीताल ने टिहरी को एक पारी 6 अंक से पराजित किया। नैनीताल, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन


सीनियर बालक अंडर-19 में पौड़ी ने अल्मोड़ा को एक पारी तीन अंक, बागेश्वर ने हरिद्वार को एक पारी 12 अंक, नैनीताल ने पिथौरागढ़ को एक पारी 16 अंक से पराजित किया। इस तरह नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। सीनियर बालिका अंडर-19 वर्ग में नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को एक पारी चार अंक, पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 15-8 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। निर्णायक नवीन जोशी, प्रकाश चंद्र, जितेंद्र राणा, राजेंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, प्रभाकर रावत, टेक सिंह राणा अनिल नेगी, दिनेश सिंह, राजेश कुमार, लक्ष्मी काला रहे। इस दौरान जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पवार, मनीष पवार, सुरेंद्र अधिकारी, प्रेम प्रकाश गर्जोला, मनोज कुमार, पूरन सिंह नयाल, सुरेंद्र अधिकारी, वीरेंद्र मटेला, विद्यालय के प्रबंधक फादर साबू जोसेफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed