फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   naineetaal mein dhoomadhaam se mana harela parv Nainital glitzy gala celebrating Hrela

नैनीताल में धूमधाम से मना हरेला पर्व

Sun, 17 Jul 2016 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Sun, 17 Jul 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
 naineetaal mein dhoomadhaam se mana harela parv Nainital glitzy gala celebrating Hrela
नैनीताल में हरेला पर्व मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 सरोवर नगरी समेत आसपास के गांवों में शनिवार को घरों में हरेले का पूजन किया गया। बुजुर्गों ने बच्चों, बड़ों के सिर पर हरेला रखकर उनके दीर्घायु की कामना की। नासा संस्था के अध्यक्ष यशपाल रावत, समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी के नेतृत्व में नैनी झील के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 52 पौधे रोपे गए। पौधरोपण में योगेश साह, गीता पांडे, बॉबी साह, मोना साह समेत डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान के छात्रों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन



हरेले पर ग्राम सभा खुर्पाताल, चोपड़ा में हरेला प्रतियोगिता हुई। चोपड़ा ग्राम की बीडीसी सदस्य भगवती सुयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें लता जीना का हरेला पुरस्कार के लिए चुना गया। भगवती सुयाल, प्रेमा जीना, जानकी सनवाल, चंद्रा जीना, देवी नेगी, दया नेगी निर्णायक थी। भुमका तोक में आंवला, दालचीनी, अंगूर, नाशपाती के पौधे रोपे गए। खुर्पाताल में छह लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिनमें से अनीता बिष्ट का हरेला पुरस्कार के लिए चुना गया। ग्राम प्रधान मनमोहन कनवाल, हेमा राठौर, विनोद कुमार निर्णायक थे। जूनियर हाईस्कूल में नाशपाती आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान सुरेश चंद्र पांडे, सूरज कनवाल, नवीन सिंह, करन, केएस कार्की आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित 16एनटीएल 16पी व 17पी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed