फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naib Subedar Hari Singh Bora death

नायबसूबेदार हरी सिंह बोरा की मौत

Mon, 08 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 08 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Hari Singh Bora death

आसाम राईफल्स सिलोंग में तैनात नायबसूबेदार हरी सिंह बोरा की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। जिनका पार्थिव शरीर रविवार की सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचा।

विज्ञापन


स्थानीय शमशान घाट में उनके शव को सैनिक वाहन में फूलों से सजाकर घर से शमशान घाट लाया गया। जहां चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र हिम्मत सिंह, लक्ष्मण सिंह ने दी।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गापुरी रामनगर निवासी हरी सिंह बोरा (50) पुत्र स्व. कुंदन सिंह बोरा आसाम राईफल्स सिलोंग में नायबसूबेदार के पद पर कार्यरत थे। चार फरवरी को ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथी उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले गये जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सैनिक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। रविवार की सुबह सैनिक का शव रामनगर पहुंचा।

स्थानीय शमशान घाट में जेसीओ, ओयर्स के जवानों ने तीन राउंड हवाई फायर कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान कैप्टन पीके सिंह, सुबेदार कुंवर सिंह, हवलदार कुलदीप खोलिया, परमीन आदि मौजूद थे।



जबकि शवयात्रा में पीसी सती, विद्यासागर भारद्वाज, नारायण सिंह रावत, जीवन सिंह बोरा, शिवेंद्र सिंह बोरा, हिम्मत सिंह बोरा, मदन सिंह, आनंद सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed