फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipalities throughout the encroachment removed

पालिका ने दिनभर हटाया अतिक्रमण

Fri, 30 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Municipalities throughout the encroachment removed
पालिका ने दिनभर हटाया अतिक्रमण - फोटो : amar ujala

नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को पंत पार्क से लेकर नयना देवी मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। पालिका की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पालिका की टीम दिन भर पंत पार्क में जुटी रही।

विज्ञापन


पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में कर अधीक्षक लता आर्या और कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट, ईश्वरी दत्त बहुगुणा आदि कर्मचारी दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक पंत पार्क पहुंचे। वहां प्रतिबंध के बाद भी कई फड़ खोखे लगे हुए थे। पालिका टीम के आते ही कई लोगों ने अपना सामान समेट लिया।
विज्ञापन


पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से इस क्षेत्र को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर रखा है, ऐसी स्थिति में यहां पर फड़ खोखे लगाकर व्यवसाय करना उचित नहीं है। उन्होंने फड़ खोखे वालों को सख्त हिदायत दी कि वह प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकानें न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर शाम को पालिका टीम के जाने के बाद फिर दुकानें सजने लगीं। दूसरी ओर फड़ खोखे वालों का कहना था कि थर्टी फर्स्ट और नए साल की वजह से नगर में सैलानियों की भीड़-भाड़ हो रही है। फड़ खोखे लगने से उन्हें भी कुछ आमदानी हो जाती है, लेकिन पालिका की ओर से उन्हें सहयोग देने के बजाए हटाया जा रहा है।


गौशाला को दी 50 हजार की आर्थिक मदद

ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि डीएम दीपक रावत के निर्देश के बाद हल्दूचौड़ स्थित गौशाला के लिए 50 हजार की धनराशि जुटाने के बाद गौशाला के प्रबंधक को दे दी गई है। शर्मा ने कहा कि नैनीताल से भी आवारा घूम रही कई गायों को पालिका पकड़कर इसी गौशाला में भेजती आई है, इसलिए गायों की देखभाल और आहार के लिए यह सहयोग राशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed