फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal in opposition to giving responsibility of Nainital sports ground to the district sports department

Nainital: डीएसए मैदान में पालिका-प्रशासन के बीच वर्चस्व का खेल, लीज के विरोध में खुलकर उतरी नगर पालिका बोर्ड

Mon, 14 Apr 2025 10:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:32 PM IST
सार

सोमवार को अंबेडकर दिवस के राजकीय अवकाश के दिन भी पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता तथा 11 सदस्यों की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में अनुबंध के विरोध का ऐलान किया गया।

विज्ञापन
Municipal in opposition to giving responsibility of Nainital sports ground to the district sports department
नैनीताल में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शिल्पकार संघ के पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां के ऐतिहाहिसक डीएसए खेल मैदान के स्वामित्व को लेकर अब नगर पालिका और प्रशासन के बीच वर्चस्व की जंग छिड़नी तय है। शासन के निर्देश पर खेल मैदान का जिम्मा जिला खेल विभाग को देने के विरोध में पालिका बोर्ड खुलकर सामने आ गया है। सभासदों ने साफ कह दिया है कि बोर्ड गठन के बाद हुआ अनुबंध उन्हें स्वीकार नहीं। चेतावनी दी है कि बोर्ड समेत निकाय व सफाई कर्मी आंदोलन कर विरोध करेंगे। विरोध में सफाई व्यवस्था भी ठप कर दी जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद खेल विभाग ने मैदान के लिए कुछ नियम व शर्तें बदलीं। इधर सोमवार को अंबेडकर दिवस के राजकीय अवकाश के दिन भी पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता तथा 11 सदस्यों की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में अनुबंध के विरोध का ऐलान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि खेल मैदान में पालिका की अनुमति के बिना बोर्ड भी नहीं लगने देंगे। खेल मैदान में धार्मिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक आदि आयोजन भी होते हैं। सैलानी वहां से आवागमन करते हैं। ऐसे में केवल खेल और ट्रैक सूट पहनने की शर्त अव्यावहारिक है।

विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक ने कहा कि सफाई कर्मी पालिका व बोर्ड के साथ हैं। बोर्ड की नहीं सुनी गई तो आगामी चिंतन शिविर के दौरान सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड गठन के बाद ईओ को लीज पर देने का अधिकार नहींनैनीताल। मैदान को लेकर हुई बोर्ड बैठक की ब्रीफिंग में पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल ने कहा कि 25 जनवरी को पालिकाध्यक्ष तथा सभासद निर्वाचित हुए। प्रशासन ने शपथ ग्रहण में देरी की। इसी बीच अनुबंध तैयार कर खेल मैदान को जिला खेल विभाग को दे दिया गया। बोर्ड गठन के बाद अधिशासी अधिकारी को ऐसे अधिकार बिलकुल नहीं हैं। पहली बोर्ड बैठक में भी बोर्ड ने तय किया था कि मैदान हम खुद चलाएंगे।

ये सभासद रहे मौजूद
मनोज साह जगाती, जीतेंद्र पांडे, भगवत रावत, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, अंकित चंद्रा, गजाला कमाल, गीता उप्रेती, लता दफौटी, शीतल कटियार। चार सभासद बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed