फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Employees Meet Chairperson Regarding Outsourced Recruitment and Promotions

Nainital News: आउटसोर्स भर्ती एवं पदोन्नति के लिए अध्यक्ष से मिले निकाय कर्मी

Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal Employees Meet Chairperson Regarding Outsourced Recruitment and Promotions
नैनीताल। निकाय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने शासनादेश हुए बगैर पुस्तकालय, एमई, नर्सरी विद्यालय समेत पालिका के अन्य अनुभागों में आउटसोर्स से भर्ती पर आपत्ति जताई है। कहा कि एक ओर नियमित कर्मचारियों की ओर से अपने हक हकूक मांगने पर पालिका की ओर से आर्थिक स्थिति का हवाला दिया जाता है और दूसरी ओर आउटसोर्स से नियम विरुद्ध भर्ती की जा रही है। इससे पालिका पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने हाल ही में चतुर्थ श्रेणी के पद पर आसीन कर्मी के लिपिक पद पर पदोन्नति पर भी सवालिया निशान लगाए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं भी नियमों की पक्षधर हैं और नियम से सारे कार्य करवा रही हैं। न्यायालय आदेशों के तहत पदोन्नति की गई है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी के समक्ष हर बिंदु पर वार्ता की जाएगी। पालिकाध्यक्ष से मिलने वालों में अध्यक्ष शोभा चौहान, उपाध्यक्ष खष्टी, सचिव रितेश कपिल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed