{"_id":"5f91f2238ebc3e9bdc31a922","slug":"municipal-corporation-will-insure-waste-pickers-haldwani-news-hld4015423184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनने वालों का बीमा कराएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा बीनने वालों का बीमा कराएगा नगर निगम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नगर निगम एनजीओ की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का पृथ्थीकरण का काम कर रहा है। कूड़ा पृथ्थीकरण में लगे लोगों का बीमा भी कराया जाएगा। हालांकि उनसे कुछ सहयोग राशि भी ली जाएगी। हर माह इन लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी योजना है।
हाईकोर्ट में एक संस्था की ओर से दायर अवमानना नोटिस में कहा गया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर निगम ने कंपोस्ट प्लांट नहीं लगाया। कूड़ा पृथ्थीकरण के लिए निगम पर शासन स्तर से भी दबाव है। यह देखते हुए नगर निगम एनजीओ की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा पृथ्थीकरण का काम कर रहा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए लुभावनी योजनाएं लाई जा रही हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि कूड़ा बीनने वाले लोगों का एक साल के लिए डेढ़ लाख का बीमा कराएगा। इन लोगों का हर माह मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं मिल रहे कंपोस्ट खाद के खरीदार
नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बना रहा है। अभी तक नगर निगम करीब पांच हजार किलो कंपोस्ट खाद तैयार कर चुका है, लेकिन बाजार में इस खाद को खरीदने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि उनकी ओर से बनायी गई कंपोस्ट खाद ए ग्रेड की है। खाद के खरीदार की तलाश की जा रही है।