फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation will increase building and property tax, objections sought before increasing tax

Nainital News: नगर निगम बढ़ाएगा भवन, संपत्ति कर, कर बढ़ाने से पहले मांगी आपत्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will increase building and property tax, objections sought before increasing tax
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी ने भवन और संपत्ति कर में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित कर आपत्तियां मांगी हैं। हितधारकों को 15 दिन के भीतर लिखित में नगर निगम में आपत्ति देनी होगी। आपत्ति मिलने के बाद नगर निगम इन आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद कर में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन



नगर निगम प्रत्येक चार साल बाद भवन कर बढ़ाता है। इसके लिए निगम पहले समाचार पत्रों में विज्ञापन देता है। इसके बाद लोगों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संपत्ति कर में बढ़ोतरी की जाती है। इसके बाद किस वार्ड में कितनी दर बढ़कर हो गई, इसका प्रकाशन किया जाता है। हाल में हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन ने गुपचुप तरीके से संपत्ति कर (भवन कर) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी। ये दरें एक अप्रैल 2024 से लागू कर दी गई थी। 31 मार्च 2028 तक ये दरें लागू रहनी थी। अमर उजाला अखबार ने इस मामले को उठाया। इसके बाद सीएम ने इसकी जांच करने के आदेश दिए थे। प्रशासक ने इसकी जांच की। जांच में पाया कि निगम ने कर बढ़ोतरी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसके बाद सीएम के आदेश पर प्रशासक ने बढ़ा हुआ भवन, संपत्ति कर वापस ले लिया था।
विज्ञापन



अब नगर निगम बकायदा इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि निगम ने संपत्ति और भवन कर में न्यूतम मासिक किराया दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। कहा कि इसका अवलोकन नगर निगम के कक्ष संख्या 16 और नगर निगम की वेबसाइट पर 19 अगस्त से किया जा सकता है। कहा कि इस बढ़ोतरी की परिधि में आने वाले संपत्ति स्वामी 15 दिन के अंदर लिखित आपत्ति और सुझाव नगर निगम के कार्यालय के कक्ष संख्या 16 में दे सकते हैं। 15 दिन के बाद आने वाली आपत्ति एवं सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed