फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation started building a road on forest land, forest stopped it

Nainital News: वन भूमि पर नगर निगम बनाने लगा सड़क, जंगलात ने रुकवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation started building a road on forest land, forest stopped it
हल्द्वानी। एक तरफ वन भूमि से कब्जा खाली कराने का अभियान चल रहा है, वहीं सरकारी विभाग भी नियमों को ताख पर पर रख रहे हैं। नगर निगम ने जीतपुर नेगी में आरक्षित वन भूमि पर सड़क बनाने की योजना बनाई, इसके बाद ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जंगलात की टीम ने काम रुकवा दिया। सड़क का काम रोकने की शिकायत विधायक बंशीधर तक पहुंची। इसके बाद वह डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला जंगलात ने सही कार्रवाई की है।
विज्ञापन


तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज की गोरापड़ाव बीट में जीतपुर नेगी नई बस्ती इलाके पर कई दशकों से कब्जा है। इसके पास राजस्व क्षेत्र में कॉलोनी बनी हुई है। यहां पर वन विभाग ने कब्जे को रोकने के लिए खाई भी खोदी हुई है। इस बीच नगर निगम ने संबंधित इलाके में सड़क बनाने की योजना बनाई और काम भी शुरू करवा दिया। इसमें पहले से कब्जे वाली भूमि के अलावा जहां पर खाई खोदी गई थी, उस पर भी अतिक्रमण कर सड़क का कार्य शुरू कराया। इसकी भनक लगने के बाद जंगलात सक्रिय हुआ और काम रुकवा दिया। इसके बाद मामला विधायक भगत के पास पहुंचा। भगत ने जंगलात के बड़े अफसरों के साथ बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए। विधायक भगत कहते हैं कि आरक्षित वन भूमि पर काम हो रहा था, यह गलत था। इसकी सहमति नहीं दी जा सकती थी। अब दूसरे विकल्पों की संभावना को देखा जाएगा। हल्द्वानी रेंज के रेंजर उमेश आर्य कहते हैं कि नगर निगम वन भूमि पर निर्माण करा रहा था जिसे रुकवाया गया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि नगर निगम अपने ही क्षेत्र में नाले, नालियों का निर्माण करता है। वहां कच्चा-पक्का रस्ता बना होगा, तभी निगम की तरफ से कार्य हो रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed