फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation Haldwani team removed encroachment from Banbhoolpura area

बनभूलपुरा में गरजा गजराज का बुलडोजर: 100 से अधिक मकान तोड़े, मेयर ने मौके पर पहुंचकर हौसला अफजाई की

Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित लाइन नंबर आठ में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। 

विज्ञापन
Municipal Corporation Haldwani team removed encroachment from Banbhoolpura area
बनभूलपुरा में गरजा गजराज का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित लाइन नंबर आठ में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। हल्का विरोध भी हुआ, इसके बावजूद नालियों के ऊपर किए गए सौ से अधिक पक्के निर्माण हटा दिए। मेयर टीम की हौसला अफजाई करते रहे।

विज्ञापन


उन्होंने एक बार स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। दोपहर बाद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम दो जेसीबी मशीनें लेकर लाइन नंबर आठ में पहुंची। कुछ देर बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी वहां पहुंच गए। टीम ने बुलडोजर की मदद से गली की शुरुआत से ही अभियान शुरू किया। अलग-अलग स्थानों पर नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब हटाए, झांपों और नालियों के ऊपर बनाई गई सीड़ियों व दीवारों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


इससे अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने पुलिस की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया।काफी देर तक चले इस अभियान के दौरान मेयर नगर निगम की टीम की हौसला अफजाई करते रहे। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले अतिक्रमण हटाया जाए। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। खुद अतिक्रमण हटाएंगे तो नुकसान नहीं होगा। बुलडोजर चलेगा तो नुकसान होगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह के अलावा लेखाधिकारी गणेश भट्ट, अमोल असवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed