{"_id":"666a31ff4a9fc988ed0a5f94","slug":"municipal-commissioner-inspected-raksia-drain-haldwani-news-c-8-1-hld1023-374327-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नगर आयुक्त ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नगर आयुक्त ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण
Thu, 13 Jun 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बुधवार को रकसिया नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई जगह सफाई के दौरान खामियां पाई गई। उधर समय से कूड़ा नहीं हटाने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए 48 घंटे में मलबा हटाने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने यूयूएसडीए की ओर से रकसिया के आउटफॉल में किए जा रहे कामों का भी निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने एडीबी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ दमुवाढूंगा से लेकर आनंदपुर तक में रकसिया नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान बरसात शुरू होने से पूर्व ही नालों की सफाई करने निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर नाला सफाई के बाद मलवा सड़क पर पड़ा मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि नालों की समय पर सफाई करने के साथ ही यहां से निकलने वाले मलबे को नियमानुसार निस्तारित करने के लिए कहा गया है।
वहीं मुखानी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नाला बंद होने के कारण गंदा पानी खाली प्लॉट में फैला मिला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गंदे पानी के कारण हो रही समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी। इस बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि यहां पर सीवर लाइन डालने का काम होना है। जिस पर फिलहाल इस जगह पर सोक पिट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि गंदा पानी इसमें चला जाए और क्षेत्र में गंदा पानी न फैल सके। उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों को रकसिया के आउटफॉल के काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, एई नवल नौटियाल मौजूद रहे।