{"_id":"632efd38c05fac0deb3513f3","slug":"mps-and-mlas-duly-unveiled-bhakti-mahotsav-haldwani-news-hld47676358","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायकों ने भक्ति महोत्सव का किया विधिवत अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायकों ने भक्ति महोत्सव का किया विधिवत अनावरण
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरि: शरणम जन की ओर से 13 से 19 नवंबर तक एमबी कॉलेज मैदान में होने जा रहे भव्य श्रीमद्भागवत और 111 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुक्रवार को सांसद और विधायकों ने विधिवत अनावरण किया। भक्ति महोत्सव का पहला कार्यक्रम आठ नवंबर को धर्म ध्वज यात्रा के साथ शुरू होगा जिसमें नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से करीब तीन से चार हजार वाल्मीकि समाज के लोग ध्वज लेकर आएंगे और एमबी इंटर कॉलेज तक ध्वज यात्रा निकालेंगे। सीएम पुष्कर धामी धर्म ध्वज कार्यक्रम की अगवानी करेंगे।
सनातन धर्म के सभी संगठनों, जाति, वर्ण और समाज के लोगों को एक करने के उद्देश्य से आठ नवंबर को ध्वज यात्रा के साथ भक्ति महोत्सव की शुरुआत होगी। 11 गज के ध्वज को पुराने 42 दर्जी परिवार तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सनातन धर्म के सभी समाज, जाति, वर्ण को लोगों की अब तक 90 बैठकें हो चुकी हैं। इस बड़े कार्यक्रम में 22 रामलीला कमेटियां, किन्नर समाज और नैब के बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं।
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 12 नवंबर को शहर में नव युवक संघ की ओर से 1100 भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर नानकमत्ता गुरुद्वारे से आ रही भागवत जी की पालकी भी निकलेगी और हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह यात्रा बरेली रोड हिमालय फार्म से कार्यक्रम स्थल तक निकलेगी।
विज्ञापन
कलश यात्रा में हर समाज से 21-21 महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा। 13 नवंबर को श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री के कथावाचन से होगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को समूह सिख संगत की ओर से कथा के बीच विशेष प्रसाद वितरण किया जाएगा।
18 नवंबर को कुमाऊं के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन होगा जिसमें 501 लोग भागीदारी करेंगे। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि राज्यपाल की स्वीकृति भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को कुमाऊं में पहली बार एक साथ 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न होगा जिसमें जौहार जनमिलन केंद्र से जौहार शौका समाज के लोग भव्य बरात निकालेंगे।
बरात का स्वागत बंगाली समुदाय करेगा। उन्होंने बताया कि विवाह कराने के इच्छुक व्यक्ति संबंध तय करने के बाद 9837053436 नंबर में संपर्क करने के बाद नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा एमबी कॉलेज मैदान में वेशभूषा, भोजन, लघु उद्योग, गृह उद्योग और महिला उद्योग को लेकर आनंद हाट बाजार भी लगेगा।
इससे पूर्व शुक्रवार शाम को सभी कार्यक्रमों का सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने विधिवत अनावरण किया।