फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother-son bike returning from Bhagwati Jagran

भगवती जागरण से लौट रहे मां-बेटे की बाइक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother-son bike returning from Bhagwati Jagran
किच्छा सीएचसी में दुर्घटना के बाद बिलखते परिजन - फोटो : KITCHHA
किच्छा। भगवती जागरण में शिरकत करके शनिवार तड़के रुद्रपुर से किच्छा लौट रहे मां बेटे की बाइक नालंदा स्कूल के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटे का रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात को ही मृतका की पौत्री का विवाह होना था, हादसे के कारण दिन में ही बहुत सादगी से विवाह की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

नगरपालिका सभासद पुष्कर रौतेला के भाई अरविंद और भाभी मंजू शनिवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। टोल प्लाजा तक घूमने के बाद जब वह वापस आ रहे थे तो नालंदा स्कूल के पास एक महिला और एक व्यक्ति को तड़पते देखा। अरविंद ने पास की एक कॉलोनी से चौकीदार को बुलाकर सड़क के बीचोंबीच पड़े व्यक्ति को साइड में कर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे 108 के चालक ने महिला को मृत बताया। घायल पड़े व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। उसकी शिनाख्त बंडिया भट्टा निवासी कृष्णा (23 वर्ष) के रूप में की गई। हादसे में मारी गई महिला कृष्णा की मां रामश्री (65) थी। सीएचसी में उपचार के बाद घायल कृष्णा को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को रुद्रपुर के रमपुरा में रामश्री के भाई की पुत्री के घर पर भगवती जागरण था। रात लगभग साढ़े दस बजे दोनों मां-बेटा जागरण में भाग लेने के लिये बाइक से रुद्रपुर गए थे कि वापसी में कृष्णा की बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। परिजनों के अनुसार शनिवार को मृतका की पौत्री प्रीति का विवाह था। घर पर रिश्तेदार आ चुके थे। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। देर शाम मृतका का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पूरा घर चीत्कार से गूंज उठा।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
किच्छा। शनिवार तड़के हुए हादसे के की सूचना जब बंडिया निवासी मानसिंह के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शनिवार रात को मानसिंह की पुत्री प्रीति का विवाह होना था। घर पर शहनाइयां बज रहीं थी कि मानसिंह की मां की मौत की सूचना आ गई। बरात रामपुर जिले के मिलक कस्बे से आनी थी। शादी के लिए स्व. राजीव गांधी कम्युनिटी हाल बुक किया गया था। बरात के स्वागत के लिए कम्यूनिटी हॉल और घर को सजाया जा चुका था। हलवाई अपने काम पर जुटे थे। कि प्रीति की दादी के निधन की खबर से विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
दिन में वर को लेकर आए पांच बराती और विवाह कराया
किच्छा। बंडिया निवासी मानसिंह की मां की मौत की सूचना मिलते ही विवाह समारोह में विघ्न पड़ गया। दुर्घटना की सूचना पर दुल्हन प्रीति के ससुराल वाले भी पहुंच गए। बुजुर्गों ने विवाह कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से पूरा करने की सलाह दी।
वर पक्ष के पांच छह लोग दूल्हे को लेकर शनिवार दिन में किच्छा पहुंचे। स्व. राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में फेरे लेकर विवाह संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम पूरा होने तक दुल्हन की दादी रामश्री का शव रुद्रपुर में ही रोक लिया गया। देर शाम वैवाहिक रस्में पूरी होने पर ही रामश्री का शव यहां लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
भगवान के रूप में मौके पर पहुंचे रौतेला दंपति
किच्छा। मार्निंग वाक पर निकले अरविंद और मंजू दुर्घटना के बाद अगर मौके पर नहीं पहुंचते तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। सड़क पर बेहोशी में घायल पड़ा कृष्णा किसी अन्य वाहन की चपेट में आ सकता था। अरविंद ने बताया कि लगभग साढ़े चार बजे वे अपनी पत्नी के साथ जब निकले थे तो तब हादसा नहीं हुआ था।

वे टोल तक घूमने के बाद जब लौटे तो सड़क पर कृष्णा तड़प रहा था जबकि एक साइड में उसकी मां पड़ी थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं रुका। बाद में उन्होंने एक कॉलोनी के चौकीदार की मदद से घायल को संभाला और पुलिस एवं एंबुलेंस को बुलवाया।

मृतका रामश्री की फाईल फोटो

मृतका रामश्री की फाईल फोटो- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed