फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother-daughter arrested for attempt to murder

हत्या के प्रयास के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter arrested for attempt to murder
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो आरोपी पहले भी पकड़े गए थे। पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी हसीन बानो पत्नी शौकत अली ने पड़ोसियों के खिलाफ आठ जुलाई को घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के संबंध में छह लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में चार अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि उपनिरीक्षक दीवान बिष्ट ने आरोपी इंदिरानगर शनिबाजार रोड निवासी नन्ही बी पत्नी बदरूल हसन और उसकी पुत्री निशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed