{"_id":"5e24ae4d8ebc3e4b317407aa","slug":"mother-and-son-die-from-gasoline-suffocation-nainital-news-hld3702230103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी की गैस में दम घुटने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी की गैस में दम घुटने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
नैनीताल। नगर के पास स्थित गोठिया गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण एक महिला और उसके दो वर्ष के बेटे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र सुनील विश्वास निवासी दिनेशपुर अपने परिवार के साथ नैनीताल के गेठिया गांव में रहकर एक व्यवसायिक भवन की चौकीदारी करते हैं। शनिवार रात राजू, उनकी पत्नी सारिका (22) और दो वर्षीय बेटा अंश कमरे में सो गए। रविवार तड़के राजू की नींद खुली तो उन्होेंने सारिका को उठाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान मां-बेटे दोनों अचेत पड़े हुए थे। यह देखकर वह घबरा गया।
उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। तल्लीताल नैनीताल के एसओ विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेहता के अनुसार कोयले की गैस के कारण राजू की पत्नी और बेटे की मौत हो गई।