{"_id":"6ab58967dddd57e99e0751b5","slug":"mbpg-student-union-elections-287-nomination-papers-sold-for-11-posts-nainital-news-c-337-1-shld1032-137199-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : 11 पदों के लिए 287 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : 11 पदों के लिए 287 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
Fri, 25 Sep 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 11 पदों के लिए 287 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पद के लिए सात-सात, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए दो, सचिव के लिए चार, संयुक्त सचिव छात्रा के लिए 10 और कोषाध्यक्ष छात्रा पद के लिए 11 नामांकन पत्र लिए गए। सांस्कृतिक सचिव में चार, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान के लिए 49, वाणिज्य संकाय के लिए 53 और संकाय प्रतिनिधि कला के लिए सर्वाधिक 133 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे जबकि शनिवार को नाम वापसी होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही महाविद्यालय प्रशासन ने दावेदारों के लिए दस्तावेज की सूची भी जारी कर दी। प्रत्याशियों को पूर्ण रूप से भरा नामांकन पत्र, 10 रुपये के स्टांप पर नोटरीकृत शपथपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होंगी। इसके अलावा हाईस्कूल से अब तक की सभी मूल अंकतालिकाओं, प्रमाण-पत्रों और उनकी स्वप्रमाणित छाया प्रतियां भी जमा करनी होंगी। विश्वविद्यालय से मूल अंकतालिका नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षा कक्ष संख्या-30 से सत्यापन कराना होगा। इसके अलावा प्रत्याशी को आई कार्ड और शुल्क रसीद की प्रति, एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक की आई कार्ड व शुल्क रसीद की प्रतियां भी देनी होंगी। सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी के लिए सांस्कृतिक सहभागिता का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलएम पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी संपत्ति पर पोस्टर-बैनर न लगाने अथवा संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने संबंधी नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी देना होगा।
अलग अलग जमा होंगे नामांकन पत्र
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए गृह विज्ञान विभाग का बरामदा, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए कक्षा संख्या 72 का बरामदा, सचिव के लिए कक्ष संख्या 102 का बरामदा और संयुक्त सचिव छात्राओं के लिए कक्ष संख्या 103 का बरामदा आरक्षित किया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार कोषाध्यक्ष छात्रा पद के लिए कक्ष संख्या 69 का बरामदा, सांस्कृतिक सचिव के लिए कक्ष संख्या 71 का बरामदा, विवि प्रतिनिधि के लिए गृह विज्ञान बरामदा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए कक्ष संख्या 73 और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए कक्ष संख्या 87 आरक्षित है। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कक्ष संख्या 89 कस्तूरबा भवन को आरक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
शाम को किया प्रचार, नामांकन में निकाली रैली तो होगी प्राथमिकी
हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव के दौरान लगातार सामने आ रहे अराजकता के मामलों को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब छात्र नेता और उनके समर्थक अंधेरा होने के बाद प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेंगे और न ही नामांकन प्रक्रिया के दौरान रैली निकालेंगे। ऐसा होता है तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि लिंगदोह कमेटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज परिसर में प्रचार या कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति लेना होगी। यहां तक कि छात्र नेताओं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को केवल हाथ से बने पोस्टर-बैनर लगाने की अनुमति होगी। एसएसपी ने बताया कि शाम छह बजे बाद सड़कों पर गुट बनाकर घूमने, चुनाव प्रचार करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। यहां तक कि पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि शहर के कुछ बारातघर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों में चुनाव कार्यालय भी खुलवाए हैं। उन सभी को चिह्नित कर पुलिस नोटिस भेजने की तैयारी में है।