फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Most of Stiac

बेड तैयार, न तो स्वाइन फ्लू की दवा, न जांच किट

Wed, 11 Feb 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 11 Feb 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Most of Stiac

कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल में न तो स्वाइन फ्लू की दवा है और न ही जांच के लिए किट।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की दवा सिर्फ बेस अस्पताल में मौजूद है।

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में अब तक दवा भी नहीं आई है। एसटीएच में आइसोलेशन वार्ड मरीजों के लिए तैयार है। वेंटीलेटर की यहां सुविधा है। तीन बेड से बढ़ाकर जरूरत पड़ने पर दस बेड किए जा सकते हैं, लेकिन मरीजों की जांच के लिए कोई किट मौजूद नहीं है।

कोई संदिग्ध मरीज आने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा जाता है। मेडिकल कालेज होने के बावजूद स्वाइन फ्लू की जांच को किट न होना आश्चर्यजनक है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए बेस अस्पताल को ही सेंटर बनाया गया है। एसटीएच में अगर कोई मरीज आता है तो बेस अस्पताल से ही दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजीशियन डा. नीलांबर भट्ट ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए अब तक कोई वैक्सीन बनी ही नहीं है। इंफ्लूजेन नामक वैक्सीन अन्य प्रकार के इंफ्लूएंजा को कवर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed