{"_id":"5dcafdc18ebc3e5b694813f9","slug":"more-than-one-lakh-sangat-reached-radha-swami-satsang-kitchha-news-hld363788086","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से अधिक संगत पहुंची राधा स्वामी सत्संग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से अधिक संगत पहुंची राधा स्वामी सत्संग में
विज्ञापन
आश्रम में बना हुआ बाईक स्टैंड
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। राधा स्वामी सत्संग व्यास से आए बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के दर्शनों के लिये मंगलवार को रुद्रपुर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में आए डेरे के अनुयायियों ने बाबाजी के दर्शन किए। वहां पर प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी यहां पहुंचकर बाबाजी के दर्शन किए।
मंगलवार को बाबा ने सत्संग प्रांगण में बने विशाल हाल में दर्शन दिए। उन्होंने संगत के सवालों के जवाब देकर श्रद्धालुओं की जिज्ञासा भी शांत की। इस दौरान प्रश्न पूछने वाली संगत ने सत्संग और नाम में अंतर और अपने आप को गुरु के साथ कैसे जोड़ा जाए आदि सवाल किए।
बाद में बाबाजी ने संगत के बीच अपनी गाड़ी से पहुंचकर दर्शन भी दिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार को एक लाख से अधिक लोग दर्शनों के लिये पहुंचे थे। समागम को देखते हुए रुद्रपुर और किच्छा की ओर से प्रशासन ने रुट डायवर्ट किया हुआ था। भारी वाहन इस रुट पर नहीं चले।
विज्ञापन
समागम में शिरकत करने के लिये सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, सांसद अजय भट्ट, विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह, डॉ. प्रेम सिंह राणा, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद रहे।
रेल और बसों में भारी भीड़ रही
किच्छा। राधा स्वामी सत्संग पर चलने वाले समागम में देश के कोने कोने से संगत यहां पर पहुंची है। मंगलवार को रुद्रपुर मार्ग पर दर्शनों के लिए बरेली की ओर से आने वाली रेल और बसों में भारी भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि दिल्ली, जयपुर, आगरा समेत देश के कई भागों से संगत यहां पहुंची हुई है। यातायात व्यवस्था के लिए जिले के विभिन्न चौराहों पर आश्रम के बड़ी तादाद में सेवादार लगे हुए हैं।

राधा स्वामी सत्संग आश्रम में लगी हुई वाहनों की भीड़- फोटो : KITCHHA