{"_id":"62b362c01ca6665c3d08b47c","slug":"more-than-60-thousand-consumers-surrendered-ration-cards-in-the-state-haldwani-news-hld466749966","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड सरेंडर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड सरेंडर किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। फ्री में सरकारी राशन खाने वालों पर सख्ती के बाद अपात्र तेजी से राशन कार्ड सरेंडर करा रहे हैं। ‘अपात्रों को न, पात्रों को हां’ अभियान के तहत प्रदेश में अब तक प्रदेश में 60 हजार से अधिक अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कराए हैं। विभाग ने 30 जून तक राशन कार्ड जमा कराने का समय दिया है। इसके बाद विभाग अपात्र लोगों पर कार्रवाई करेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) के तहत खाद्य विभाग में अपात्र कार्डधारकों के राशन कार्ड जमा कराए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 60,123 कार्डधारकों ने अपने राशन कार्ड जमा करा दिए हैं। फ्री राशन ले रहे अपात्र कार्रवाई के डर से अपने राशन कार्ड सरेंडर करा रहे हैं। 16000 से कम मासिक आय वालों को एनएफएसए के तहत पीएचएच (प्राथमिकता घरेलू) और अंत्योदय श्रेणी का कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलाव जिन लोगों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये है, उन्हें एसएफवाई श्रेणी में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में पौड़ी गढ़वाल में सबसे अधिक 11259 और उत्तरकाशी में सबसे कम 607 उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड जमा कराए हैं। (संवाद)
जिला कार्ड यूनिट
चमोली 2262 8673
पौड़ी गढ़वाल 11259 45859
उत्तरकाशी 607 2459
टिहरी गढ़वाल 3808 16884
देहरादून 10170 40258
रुद्रप्रयाग 937 3803
हरिद्वार 9160 35530
यूएस नगर 10214 46668
नैनीताल 4563 19008
चंपावत 929 3962
बागेश्वर 1701 7067
अल्मोड़ा 1093 4984
पिथौरागढ़ 3420 12272
नोट- यह आंकडे 13 जून तक के हैं।
राशनकार्डधारकों के राशन कार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया जारी है। 30 जून तक कार्ड जमा कराए जाएंगे। प्रदेश में अब तक 60 हजार से अधिक अपात्र अपने कार्ड सरेंडर करा चुके हैं।
विज्ञापन
राहुल शर्मा, उपायुक्त खाद्य, कुमाऊं