फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 48 thousand people took deworming medicine.

Nainital News: 48 हजार से अधिक ने ली कृमिनाशक दवा

Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than 48 thousand people took deworming medicine.
बागेश्वर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली विद्यार्थियों को भविष्य की बीमारियों से बचाने के लिए अभियान चलाया गया।स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा और बाल विकास विभाग के समन्वय से जिले के 48,126 बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा अल्बेंडाजोल का सेवन कराया। अभियान के दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा खिलाने के लिए शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह दिखाया। अभियान के तहत जिले में कुल 61,256 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बृहस्पतिवार को करीब 78 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई। जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें 14 मई 2026 को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed