फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 4500 people did not deposit commercial tax in haldwani

UK: 4500 से अधिक लोगों ने जमा नहीं किया कॉमर्शियल टैक्स, 31 दिसंबर के बाद नहीं मिलेगी छूट

Mon, 15 Dec 2025 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:38 AM IST
सार

हल्द्वानी नगर निगम ने व्यावसायिक भवनों के टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की है। इस तिथि के बाद टैक्स जमा करने पर करदाताओं को 25% अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा, क्योंकि छूट का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
More than 4500 people did not deposit commercial tax in haldwani
tax - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी नगर निगम के नए वार्डाें में व्यावसायिक भवनों का टैक्स जमा न करने वालों पर सख्ती की जाएगी। निगम प्रशासन ने 31 दिसंबर के बाद टैक्स में छूट का प्रावधान खत्म कर दिया है। इससे करदाताओं को 25 फीसदी अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी।

नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद से 27 नए वार्डाें में व्यावसायिक भवन जैसे मॉल, कांप्लेक्स, हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों से इस वर्ष मई से टैक्स वसूला जा रहा है। इन प्रतिष्ठानों की संख्या 5500 के करीब है लेकिन नौ माह में मात्र हजार कर दाताओं से 54 लाख की वसूली हो पाई है। निगम अधिकारियों के अनुसार नए वार्डाें में करीब दो करोड़ से अधिक का व्यवसायिक टैक्स वसूला जाना है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शत-प्रतिशत व्यावसायिक टैक्स की वसूली करने के लिए कर अनुभाग को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

कमिश्नर ने कूड़ा जलाते पकड़ा, कैंटीन संचालक का पांच हजार का चालान
कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर परिसर के कैंटीन संचालक को कूड़ा जलाना महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने संचालक का पांच हजार का नकद चालान किया है। जानकारी के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत रविवार सुबह वॉक पर निकले थे तभी उन्हें बिजलीघर के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया। मौके पर गए तो देखा कि कैंटीन संचालक राजू जोशी कूड़ा जला रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को मौके पर बुला लिया गया। कमिश्नर के निर्देश पर कैंटीन संचालक का चालान काटा गया। सफाई निरीक्षक असवाल ने बताया कि इसी बीच कालाढूंगी रोड चौराहे पर सड़क पर फड़ लगाकर सामान बेच रहे एक युवक का 500 का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed