फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modi-BJP deterred by the fear of losing: sharmistha

हार के डर से मोदी-भाजपा विचलित : शर्मिष्ठा

Sat, 11 Feb 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 11 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Modi-BJP deterred by the fear of losing: sharmistha
कॉलेज पहुंचीं राष्ट्रपति की बेटी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। कहा कि हार के डर से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा विचलित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर टिप्पणी कर प्रधानमंत्री ने संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


मुखर्जी ने शुक्रवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है। कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बेरोजगारों को 25 सौ रुपए भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। युवाओं को स्मार्ट फोन देने के साथ ही डाटा पैक दिया जाएगा। महिलाओं को प्रेशर कुकर देने के साथ ही रसोई गैस, प्रत्येक जिले में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आए भूकंप का प्रधानमंत्री ने मजाक उड़ाया है। भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी, आज कांग्रेस के सारे बागी और आरोपी भाजपा के खेमे में हैं।


भाजपा ने यूपीए की सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे, अब सारी पत्रावली उनके पास है और जांच करा सकती है। मुखर्जी ने पीएम से उत्तराखंड को लेकर दस सवाल पूछे। आरोप लगाया कि पीएम उत्तराखंड को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं।

प्रधानमंत्री से पूछे गए कुछ मुख्य सवाल

मोदी सरकार ने उत्तराखंड को मिलने वाले संसाधनों में 35 सौ करोड़ की कटौती क्यों की।
केंद्र सरकार की सहायता राशि 4,446 लाख से घटाकर 227 लाख प्रतिवर्ष करने का मकसद।
64.8 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के बावजूद 2 हजार करोड़ रुपए का ग्रीन बोनस क्यों नही दिया जा रहा।
उद्योग, रोजगार, विकास समेत बॉर्डर एरिया में होने वाली फंडिंग क्यों रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed