फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modern Pentathlon: Madhya Pradesh team won the mixed relay

मॉडर्न पेंटाथलॉन : मध्य प्रदेश की टीम ने जीती मिक्स रिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Modern Pentathlon: Madhya Pradesh team won the mixed relay
राष्ट्रीय खेलों के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ - फोटो : samvad
हल्द्वानी। मॉडर्न पेंटाथलॉन के अंतिम दिन मिक्स रिले इवेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र की टीम दूसरे और झारखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मॉडर्न पेंटाथलॉन के तहत हुई टेट्राथलॉन की मिक्स रिले में मध्य प्रदेश की ओर से रमा सोनकर और यश बाथरे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र की ओर से दीक्षा यादव और सौरभ पाटिल ने रजत और झारखंड से आर्ति कच्चाप और दिपांशु सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड से भार्गवी रावत और नीरज नेगी ने इस इवेंट में प्रतिभाग किया था। चोटिल होने के चलते नीरज रेस पूरी नहीं कर सके। इससे उत्तराखंड का एक और पदक का सपना टूट गया।
विज्ञापन





मॉडर्न पेंटाथलॉन में उत्तराखंड का दूसरा स्थान

मॉडर्न पेंटाथलॉन में महाराष्ट्र की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नौ स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड ने सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। तीसरे स्थान पर रही मध्य प्रदेश की टीम ने पांच गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

राष्ट्रीय खेलों के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़

राष्ट्रीय खेलों के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed