फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mobile theft case

नैनीताल: गिरफ्तारी के बाद रोशन बोला चोरी के मोबाइल नियामुद्दीन के पास

Wed, 15 Feb 2023 03:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Feb 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
mobile theft case
हल्द्वानी। छह महीने पहले हल्द्वानी स्थित मोबाइल शोरूम में करोड़ों की चोरी करने वाला घोड़ासहन गैंग का फरार 25000 का इनामी हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को यूपी के बरेली जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मोबाइल शोरूम चोरी से जुड़ी कई बातें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन



नौ सितंबर 2022 को नैनीताल रोड स्थित वन प्लस मोबाइल शोरूम का शटर काटकर चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। इतनी बड़ी चोरी की वारदात सामने आने के बाद हल्द्वानी पुलिस भी परेशान थी। छानबीन करने पर वारदात में पूर्वी चंपारण बिहार के घोड़ासहन गैंग के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू की तो शुरुआती समय में ही गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। सदस्य के चार सदस्य फरार चल रहे थे। इन सभी पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


सोमवार को भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल की टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिला स्थित इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के डीआरएम कार्यालय के पास से फरार 25000 के इनामी रोशन कुमार जसवाल उर्फ संतोष को गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि बरेली में वह अपने साथियों के साथ रेकी के लिए पहुंचा था। वहीं जब हल्द्वानी में हुई मोबाइल चोरी के बारे में पूछताछ हुई तो उसने बताया कि चोरी हुए सभी मोबाइल अभी भी फरार चल रहे नियामुद्दीन के पास हैं। पुलिस टीम अब नियामुद्दीन और गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे शहर में गिरफ्तार साथी ने खोल दी पोल
बरेली से गिरफ्तार हुए घोड़ासहन गैंग के रोशन की लोकेशन हल्द्वानी पुलिस को एक अलग जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद मिली। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक अन्य जांच एजेंसी ने नोएडा से घोड़ासहन गैंग के एक सदस्य को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ में रोशन के बरेली में होने की बात सामने आई थी। तभी से पुलिस आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed