फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mobile app will tell where the road is broken

Nainital News: मोबाइल एप बताएगा कहां टूटी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mobile app will tell where the road is broken
हल्द्वानी। आपदा में क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों व बंद पड़े मार्गाें की सूचना अब आसानी से मुख्यालय तक पहुंच पाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने नया एप तैयार किया है। अभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। कार्यदायी संस्था की इस नई पहल से जहां आपदा की सूचना चंद मिनटों में प्रसारित हो जाएगी वहीं आम लोगों को भी सड़क खुलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मुख्यालय की ओर से रियल टाइम ऑनलाइन रोड क्लोजर रिपोर्ट नाम से नया एप तैयार किया गया है। एप की खासियत यह होगी कि इससे जरूरी सूचनाओं व रिपोर्ट को जिले से लेकर मुख्यालय तक के अधिकारी एक साथ देख सकेंगे। पर्वतीय क्षेत्र में स्टेट हाइवे, गांवों की सड़कें बंद होने की महत्वपूर्ण सूचनाएं मुख्यालय तक पहुंचने में पहले तीन से चार घंटे का समय लगता था। इस एप के संचालन के बाद मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक के अधिकारियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


प्रदेश भर के कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
हल्द्वानी। लोनिवि के इस नए एप का मंगलवार को प्रदेश भर के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। हल्द्वानी लोनिवि कार्यालय में दोपहर तीन बजे से इसकी ऑनलाइन ट्रेनिंग में अधिशासी अभियंता समेत एई व जेई ने हिस्सा लिया। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि अभियंताओं व कर्मचारियों को नए एप की ट्रेनिंग दी गई है। इसमें काम करना बेहद आसान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed