{"_id":"624b3d8b48a9454a8c5288b1","slug":"mla-protested-against-attack-on-bussiness-kitchha-news-hld458460384","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ, कोतवाल के अलावा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ, कोतवाल के अलावा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली में धरना
विज्ञापन
किच्छा में व्यापारी नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमले के विरोध में कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे वि
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। व्यापारी नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और सीओ, कोतवाल को हटाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारियों का पारा चढ़ गया। लालपुर, नगला और किच्छा के व्यापारियों ने विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कोतवाली गेट पर चार घंटे तक धरना दिया। कोतवाली में दिनभर हंगामे की स्थिति बनी रही। चार दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी के एसएसपी के आश्वासन पर शाम चार बजे धरना खत्म किया गया।
सोमवार 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी और व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। दोपहर लगभग 12 बजे विधायक तिलकराज बेहड़ भी वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात सीओ ने पीड़ित परिवार के बच्चों के साथ अभद्रता की है। एसएसआई जब विधायक बेहड़ से वार्ता करने पहुंचे तो प्रदर्शकारी एसएसपी को बुलाने पर अड़ गए। इसके बाद एएसपी क्राइम हरीश वर्मा वहां पहुंचे और मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से बेहड़ की वार्ता करवाई। विधायक ने बताया कि एसएसपी ने चार दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया: बेहड़
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि दिनदहाड़े बस स्टैंड पर व्यापारी नेता को पीटकर अधमरा किया गया। इसके बावजूद पुलिस विभाग का एक भी अधिकारी घायल व्यापारी को देखने अस्पताल नहीं पहुंचा। इससे पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आता है। हालांकि एएसपी हरीश वर्मा ने कहा किउन्होंने किच्छा इंस्पेक्टर को रात को ही घायल का हाल जानने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
धरने में ये रहे मौजूद
किच्छा। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, बबलू चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा, रोलर फ्लोर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ढीगड़ा, गौरव बेहड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल युवा के अध्यक्ष जगरुप सिंह गोल्डी, किच्छा ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के गिरीश चिटकारा, उमेश अग्रवाल, मेजर सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, हाजी सरवर यार खान, सतपाल गाबा आदि।
बड़ी संख्या में तैनात थी पुलिस
किच्छा। धरना स्थल पर सुबह ही पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में महिला पुलिस को बुला लिया गया था। पुलभट्टा पुलिस को भी कोतवाली में तैनात किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह हाईकोर्ट गए थे जबकि सीओ ओम प्रकाश शर्मा दिन भर कोतवाली नहीं आए।
काले शीशे वाली कारों के चालान के निर्देश
किच्छा। नगर में काले शीशे लगी कारों के दौड़ने की शिकायत पर अब पुलिस हरकत में दिखी है। एएसपी हरीश वर्मा ने बताया कि एसएसआई शंकर रावत और पुलभट्टा थानाध्यक्ष राजेश पांडे से ऐसी कारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।