फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA gave instructions to solve the problem of drinking water

Nainital News: पेयजल की समस्या के समाधान के लिए विधायक ने दी हिदायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
MLA gave instructions to solve the problem of drinking water
कालाढूंगी। कोटाबाग की ग्रामसभा बजूनियाहल्दू में पेयजल आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीणों की विभागीय अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। विधायक भगत ने जल संस्थान के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पेयजल की समस्या का हल नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि दो माह के भीतर समस्या का निपटारा हो जाएगा। तब तक सिंचाई नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान नवीन गर्जोला, कमल जोशी, दिनकर मासीवाल, विनोद बधानी, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई रवि शंकर लोशाली, हरीश पंत, विनोद बुढलाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed