फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA Banshidhar Bhagat got angry over the incomplete works of Jal Jeevan Mission in haldwani

Haldwani News: चुनाव हराने का ठेका ले लिया है क्या...जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर आगबबूला हुए विधायक

Thu, 21 Aug 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने जल जीवन मिशन के कार्यों की सुध न लेने पर बुधवार को अधिकारियों को जमकर फटकारा। प्रधानों ने एक के बाद एक अधूरे कामों की लिस्ट सामने रखी तो भगत आगबबूला हो गए। 

विज्ञापन
MLA Banshidhar Bhagat got angry over the incomplete works of Jal Jeevan Mission in haldwani
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने जल जीवन मिशन के कार्यों की सुध न लेने पर बुधवार को अधिकारियों को जमकर फटकारा। प्रधानों ने एक के बाद एक अधूरे कामों की लिस्ट सामने रखी तो भगत आगबबूला हो गए। कहा कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली का नतीजा है कि विकास करने के बावजूद पंचायत चुनावों में भाजपा को मुफीद जनादेश नहीं मिला।

विज्ञापन


नाराज भगत अधिकारियों से बोले, क्या तुमने विपक्ष के साथ मिलकर हमको 2027 का चुनाव हराने का ठेका ले लिया है? अपने आवास में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान विधायक ने कहा कि सभी कार्य आधे-अधूरे हैं। अधिकारी ठेकेदार पर, ठेकेदार विभाग पर जिम्मेदारी डालकर इतिश्री कर रहे हैं। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। एक भी काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


विधायक ने चेतावनी दी कि यदि महीने भर के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हुए तो अगली बैठक डीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी जिसमें अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नलकूप विभाग के ईई और मुख्य अभियंता से कहा कि 30 सितंबर को क्षेत्र के सभी नए नलकूपों का उद्घाटन होगा। लिहाजा सभी कार्यों को पूरा कराएं। वहां मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, कंचन उप्रेती, दलीप आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed