{"_id":"588e344b4f1c1b2f3de806d2","slug":"mitika-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मितिका जोशी को कत्थक नृत्य में मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मितिका जोशी को कत्थक नृत्य में मिला स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मीतिका जोशी को ड्रिग्री प्रदान करते राज्यपाल रामनाईक ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारतखंडे डीम्ड विश्वविद्यालय लखनऊ के संगीत नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में नैनीताल जिले की मितिका जोशी को मास्टर इन परफॉर्मिंग आर्ट (एमपीए) इन कत्थक नृत्य विषय में स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने स्वर्ण पदक के साथ ही उन्हें उपाधि भेंट की। लक्ष्मी दत्त जोशी की पुत्री मितिका बचपन से ही नृत्य कला में निपुण रही हैं। मितिका ने उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता लता जोशी और अपने गुरु रहे डॉ. कुमकुमधर को दिया। वर्तमान में मितिका संगीत के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन