फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing teenager found with girl, lover arrested

लापता किशोरी बच्ची के साथ मिली, प्रेमी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found with girl, lover arrested
हल्द्वानी। स्माइल टीम ने एक साल से लापता किशोरी को बरेली में प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया। किशोरी ने छह दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरेली के गिरधरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने मुखानी थाने में 11 नवंबर 2019 को अपनी बेटी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी हरिपुर नायक में रहती थी। किशोरी का कहीं पता नहीं चलने पर एसएसपी ने स्माइल टीम को उसे ढूंढने की जानकारी दी। टीम में शामिल उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा, सिपाही हरजीत और रिजवान ने किशोरी का पता लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बरेली के आंवला सिरोली निवासी प्रेमनंदन के घर से किशोरी को बरामद किया। किशोरी ने छह दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में प्रेमनंदन के खिलाफ धारा 366ए, 376, पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया। किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed