फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Misleading post about stealing data on Facebook goes viral

Nainital News: फेसबुक पर डेटा चुराने का भ्रामक पोस्ट हुआ वायरल

Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Misleading post about stealing data on Facebook goes viral
हल्द्वानी। स्पष्ट करता हूं कि मैं अपनी निजी जानकारी और तस्वीरों के उपयोग के लिए फेसबुक या मेटा को कोई अनुमति नहीं देता हूं...कृपया इस संदेश को कापी करें और अपने प्रोफाइल पर पोस्ट करें। यह मैसेज फेसबुक पर वायरल होते ही लोगों ने बिना सत्यता जाने प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए इसे शेयर करना शुरू कर दिया। फेसबुक पर डेटा चुराने की पोस्ट वारयल होने से लोग सकते में आ गए। उत्तराखंड पुलिस ने अपनी फेसबुक पेज पर इस मैसेज को फेक बताया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट के जरिए यह बताया गया कि फेसबुक के नए नियम कल से लागू होंगे। जो आपकी तस्वीरों के उपयोग की अनुमति देते हैं। इसकी समय सीमा आज ही समाप्त हो जाएगी। यूजर्स अगर यह पोस्ट शेयर नहीं करेंगे तो उन्हें निजी जानकारी व तस्वीरों के उपयोग की जानकारी देने वाला माना जाएगा। यह मैसेज देखते ही लोगों ने इस पोस्ट की हकीकत जाने बिना वायरल करना शुरू कर दिया। मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड पुलिस को इस पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल से शेयर करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने अपनी फेसबुक पर इसी से जुड़ा पोस्ट वायरल किया है। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर तैर रहा फेसबुक व मेटा का नियम वाला मैसेज फेक है। कापी-पेस्ट से कुछ नहीं बदलता। आपकी प्राइवेसी वहीं की वहीं है। कंपनियों की नीतियां बदलती हैं तो कंपनियां खुद अधिकारिक नोटिस देती हैं। अफवाहों के स्क्रीनशॉर्ट और फॉरवर्ड करने में टाइम बबार्द मत करें। भरोसा सिर्फ आफिसियल सोर्स पर करें। पुलिस की इस पोस्ट को पांच हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और सात हजार अधिक लोगों ने शेयर किया है। पुलिस का दावा है कि इसी तरह का मैसेज वर्ष 2020-21 में भी वायरल हो चुका है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर चल रहा मैसेज फेक है। लोग इस मैसेज को देखकर घबराएं नहीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्राइवेसी को किसी प्रकार खतरा नहीं है। फेसबुक व मेटा की ओर से कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। - सुमित पांडे, सीओ, साइबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed