फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ministers angry if Modi does not reach the fest

मोदी फेस्ट में जनता नहीं पहुंची तो नाराज हो गए मंत्री

Thu, 01 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ministers angry if Modi does not reach the fest
bjp logo

बुधवार को शुरू हुए मोदी फेस्ट में सरकारी अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को ही केंद्र की उपलब्धियों को एक-दूसरे से साझा करना पड़ा। कारण, विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए रिकार्ड संख्या में जुटने वाले लोग इस फेस्ट से दूर ही नजर आए।

विज्ञापन


हालात इस कदर बिगड़े कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को खुद ही मंच से कहना पड़ा कि फे स्ट के आयोजन की व्यवस्था में कमी है। रामलीला मैदान में आयोति मोदी फेस्ट में पंडाल लगाकर केंद्र सरकार की जन धन, उज्जवला, उजाला, आवासीय, फसल बीमा, अटल खाद्यान्न, भीम एप आदि की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को फेस्ट का शुभारंभ करने माध्यमिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। मंच पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सांसद बलराज पासी भी थे। पांडे ने फीता काटकर फेस्ट का शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम के शुरू होने के आधे पौन घंटे बाद भी कार्यकर्ता, शिक्षा, प्रशासनिक अफसर को रहने दे तो इक्का दुक्का ही आम आदमी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल में कुर्सियां खाली थीं। इस पर मंत्री पांडे चिंता में पड़ गए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक से मंच से ही कह दिया कि फेस्ट की व्यवस्था में कमी है तभी पंडाल में भीड़ नहीं है। यह कार्यक्रम निर्धन जनता के लिए हैं और वही इस आयोजन तक नहीं पहुंच पाई।

बाद में उन्होंने स्थिति संभालते हुए कहा कि देश अब लेने नहीं देने वालों की कतार में खड़ा हो गया है। देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। तीन साल में एक भी घोटाला उजागर नहीं होना इसका प्रमाण है। अंत में उन्होंने आयोजक से एक बार फिर कहा कि योजना के पात्रों को यहां लाया जाए और जानकारी दी जाए।

इस बाबत चिंता करने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने जीजीएचएस फूलचौड़ की छात्रा मीनाक्षी कनवाल को बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अजीत ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल देशभक्तिपूर्ण बना दिया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ नेता प्रकाश हर्बोला, डॉ. अनिल डब्बू, विजय मनराल, सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा, सीईओ केके गुप्ता, डीईओ गोपाल स्वरूप, गोविंद बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed