फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister supporters lash out in jail rules

मंत्री समर्थकों ने उड़ाई जेल नियमों की धज्जियां 

Tue, 08 Aug 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Tue, 08 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Minister supporters lash out in jail rules
हल्‍द्वानी जिला उपकारागार से बहार आते उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत।हल्‍द्वानी जिला उपकारागार से बहार आते उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत। - फोटो : amar ujala

महिला बंदियों से राखी बंधवाने जेल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री के समर्थकों ने जेल के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। जेल प्रशासन ने भी सारे कायदे कानून ताख पर रख दिए। जेल की सुरक्षा में जरूरी नियमों का कोई पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज अनियमितता पर बात नहीं होगी, रक्षाबंधन पर्व है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक भी इस सारे मामले को दरकिनार कर यह कह गए कि आज अनियमितता पर सवाल पूछना ठीक नहीं।
विज्ञापन


  उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सोमवार दोपहर समर्थकों के साथ उप कारागार पहुंचे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निर्देश पर मंत्री के लिए जेल का पूरा फाटक खोल दिया गया। मंत्री के साथ भाजपा से जुड़े विजय मनराल, सचिन शाह, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, विपिन मेहता, बीना जोशी सहित 10 से अधिक समर्थक अंदर मोबाइल लेकर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पहले से ही अंदर गए थे। जेल अधीक्षक के कमरे में बातचीत करने के बाद मंत्री समर्थकों के साथ महिला बंदियों से राखी बंधवाने के लिए अंदर चले गए। किसी समर्थक ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए और न ही ठप्पे लगवाए। समर्थकों का मोबाइल भी बाहर नहीं रखवाया गया।

करीब 20 मिनट के बाद समर्थकों के साथ मंत्री लौट गए। बाहर निकलने पर मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उनकी सरकार संवेदनशील है। सैनिकों के अलावा उन्होंने पार्टी कार्यक्रम के तहत जेल में बंद 30 महिला बंदियों से राखी बंधवाने का निर्णय लिया।

मंत्री ने कहा कि आज अनियमितता पर बात करने का समय नहीं, रक्षाबंधन का पर्व है। इधर, सुरक्षाकर्मियों के बीच इस मामले की चर्चा थी। लेकिन जेल अधीक्षक भी खुद विरोध नहीं कर रहे थे। इसी कारण सुरक्षाकर्मियों ने भी चुप्पी साध ली। जेल अधीक्षक ने सिर्फ पत्रकारों को अंदर जाने से रोका था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या अनियमितता के सवाल को सुनते ही तमतमा गए। उन्होंने कहा कि यहां अनियमितता का सवाल पूछना ही गलत है। 

मंत्री के चलते धूप में खड़ी रहीं बहनें 

मंत्री धन सिंह रावत के आगमन के चलते जेल के सुरक्षाकर्मियों ने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दूर से आई बहनों को बाहर रोक दिया। वे धूप में मंत्री के बाहर आने का इंतजार कर रही थी।


मंत्री जब जेल से बाहर निकले तो महिलाओं के हाथों पर ठप्पे मारकर  प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू की गई। महिलाओं को लाइन में खड़ा देखकर मंत्री झेंप गए। मंत्री महिलाओं के समक्ष हाथ जोड़ते हुए आगे निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed