फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining mafia smashes watchers, indecency from female guards

खनन माफिया ने वॉचरों की धुनाई की, महिला गार्ड से अभद्रता

Mon, 31 Jul 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Mon, 31 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia smashes watchers, indecency from female guards
रामनगर में क्षतिग्रस्त बाइक के साथ खड़े वीट वॉचर और फॉरेस्ट गार्ड। - फोटो : अमर उजाला
कोसी नदी में घोड़े, खच्चरों से हो रहे अवैध खनन रोकना बीट वॉचरों को भारी पड़ गया। खनन माफिया ने उनकी धुनाई कर बाइक तोड़ दी। सूचना पर पहुंची महिला फॉरेस्ट गार्ड से भी अभद्रता की। वन टीम ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर माफिया की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की फॉरेस्ट गार्ड सोनी मेहरा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। बताया कि वन विभाग को शक्तिनगर पूछड़ी में कोसी नदी में घोड़ों, खच्चरों से अवैध खनन की शिकायत मिली। इस पर बीट वॉचर कमल, दिलीप अपनी बाइकों से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि नदी में छोटा हाथी उतार कर अवैध खनन किया जा रहा था। इस पर वॉचरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो माफिया भड़क गए। उन्होंने बीट वॉचरों की पिटाई कर बाइक भी तोड़ दी। वॉचरों ने किसी तरह वन विभाग को सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किसी तरह टीम ने वहां से भागकर जान बचाई। इतना ही नहीं बाद में घोड़े, खच्चर, छोटा हाथी भी छुड़ाकर फरार हो गए। उन्होंने खनन माफिया आरिफ, सन्नू, नईम, फईम, सलीम निवासीगण शक्तिनगर के खिलाफ मारपीट, अभद्रता की मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed