फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining mafia ran to see administrative team

प्रशासनिक टीम देख खनन माफिया भागे

Wed, 13 Sep 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 13 Sep 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia ran to see administrative team
रामनगर में अवैध खनन पकड़ा - फोटो : amar ujala

रामनगर (नैनीताल)। प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को रामनगर रेंज में छापा मारा। इसे देखकर प्रशासनिक टीम देख खनन कारोबारी भाग गए। टीम ने आठ गाड़ी उपखनिज जब्त कर पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि पूछड़ी, कार्बेट नगर में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इसे रोकने के लिए मंगलवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज में छापा मारा गया।

विज्ञापन


इससे अवैध खनन कारोबारियों में भगदड़ मच गई। सभी आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर सरकारी भूमि में छह गाड़ी उपखनिज का अवैध भंडारण मिला, जिसे जब्त कर वन विभाग रेंज कार्यालय में रख दिया गया। अब इसकी नीलामी की जाएगी। दूसरे व्यक्ति की जमीन पर दो गाड़ी उपखनिज और मिला। इसे भी जब्त कर आरोपी जलीस के खिलाफ वनकर्मियों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस दौरान जंगलात के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, तहसीलदार प्रियंका रानी, एसआई चेतन रावत आदि थे।  
विज्ञापन



रेत, बजरी ले जाती पिकअप पकड़ी
हल्द्वानी। गौला का सीना छलनी करने से माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। तराई पूर्वी के सुरक्षा बल ने मंगलवार को भी बिना रॉयल्टी के अवैध ढंग से रेत, बजरी ले जाती एक पिकअप पकड़ी है इससे पूर्व सोमवार को भी तीन पिकअप पकड़ी गई थी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा बल प्रभारी सुनील कुमार गैरोला के नेतृत्व में दल नदी, आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शीशमहल में एक पिकअप यूके 04 सीबी 1738 को रेत, बजरी ले जाते देखा। जब दल ने वाहन चालक से रेत, बजरी के कागजात दिखाने को कहा तो वह वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। दल ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। फिलहाल खनन सामग्री जब्त करने के साथ ही वाहन को जब्त कर ली। गैरोला ने बताया कि गौला से अवैध खनन रोकने को अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed