फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk union contract worker also turned out to be Mukesh Bora helper in haldwani

Haldwani: दुग्ध संघ का ठेकाकर्मी भी निकला मुकेश बोरा का मददगार, पुलिस की गतिविधियां भी बताता रहा; मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Oct 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:36 AM IST
सार

दुग्ध संघ के वित्त विभाग में तैनात ठेकेदार कर्मी राजेंद्र सिंह रैक्वाल पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रैक्वाल पर मुकेश बोरा को मोबाइल फोन और सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस आरोपी से एक दौर की पूछताछ कर चुकी है।
 

विज्ञापन
Milk union contract worker also turned out to be Mukesh Bora helper in haldwani
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में गिरफ्तार नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मददगारों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। दुग्ध संघ के वित्त विभाग में तैनात ठेकेदार कर्मी राजेंद्र सिंह रैक्वाल पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रैक्वाल पर मुकेश बोरा को मोबाइल फोन और सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस आरोपी से एक दौर की पूछताछ कर चुकी है।



ये पढ़ें- 22 दिन बाद खुला गौला पुल: एनएचएआई ने मरम्मत कार्य कराकर एप्रोच रोड खोली, तीन दिन 24 घंटे तैनात रहेगी JCB मशीन

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल और सिमकार्ड उपलब्ध कराकर मदद की थी। इसके अलावा फोन के माध्यम से संपर्क में भी था। वह मुकेश बोरा को पुलिस की गतिविधियों की जरूरी जानकारी दे रहा था। पुलिस को इसके साक्ष्य के तौर पर राजेंद्र रैक्वाल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी मिल गई है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे नोटिस भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोरी की मदद करने में इन पर हो चुका है केस

 

  • परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या
  • धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी
  • निवर्तमान भीमताल पालिकाध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया
  • ट्रांसपोर्टर और प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह परिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed