{"_id":"6acfe1db4e77d79bf609bbfc","slug":"darkness-on-the-roads-from-kathgodam-to-teenpani-will-be-dispelled-haldwani-news-c-337-1-ha11021-137820-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: काठगोदाम से लेकर तीनपानी तक सड़कों का अंधेरा होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: काठगोदाम से लेकर तीनपानी तक सड़कों का अंधेरा होगा दूर
Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की अंधेरी सड़कों को बिजली से रोशन करने की कवायद चल रही है। नगर निगम प्रशासन को स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 1.53 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
शहर में नेशनल गेम्स से पहले 14 चौराहों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया गया था। चौराहों का चौड़ीकरण तो हो गया लेकिन लाइटिंग समेत सौंदर्यीकरण के कार्य नहीं हो पाए थे। इसके लिए 2.17 करोड़ की राशि मंजूर हुई थी। इस बीच सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया। अब इसका काम शुरू हो जाएगा।
यहां लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
- नरीमन चौराहे से गौला पुल काठगोदाम की ओर जाने वाली सड़क, रामपुर रोड पर देवलचौड़ से जीतपुर नेगी तक, मंडी बाईपास रोड, तीनपानी से ओपन यूनिवर्सिटी मार्ग, सुशीला तिवारी अस्पताल से दमकल विभाग की ओर जाने वाली सड़क, टीपीनगर चौराहे से मंडी गेट तक और कठघरिया में चौफुला तक वाली सड़क। यह स्थान नगर निगम की ओर से चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों के लिए धनराशि स्वीकृति संबंधी आदेश मिल गया है, जल्द इस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त