फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plastic found in elephant dung in kaladhungi

कालाढूंगी: हाथी के गोबर में मिली प्लास्टिक की पन्नी, वन्यजीव विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Thu, 15 Oct 2026 11:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 15 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

कालाढूंगी में जंगल और वन्यजीवों के आसपास फैल रहा प्लास्टिक कचरा बेजुबान जानवरों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। हाथी के गोबर के बीच पीली प्लास्टिक की पन्नी दिखने से वन्यजीवों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Plastic found in elephant dung in kaladhungi
हाथी के गोबर में मिला प्लास्टिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल और वन्यजीवों के आसपास फैल रहा प्लास्टिक कचरा बेजुबान जानवरों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कालाढूंगी में हाथी के गोबर के बीच पीले रंग की प्लास्टिक की पन्नी दिखाई दे रही है। यह स्थिति जंगलों और वन क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के पहुंचने से वन्यजीवों को होने वाले नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

विज्ञापन

भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्रों तक पहुंचते हैं हाथी
नेचर गाइड व कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के सचिव मोहन पांडे के अनुसार हाथी भोजन की तलाश में जंगलों के साथ-साथ कई बार आबादी वाले क्षेत्रों, सड़कों और कूड़ा डालने वाले स्थानों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर खुले में प्लास्टिक की थैलियां, खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरा पड़ा हो, तो हाथियों के उसे निगलने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

पाचन तंत्र में फंस सकता है प्लास्टिक
प्लास्टिक पाचन तंत्र में फंस सकता है, आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है और भोजन के सामान्य पाचन में बाधा डाल सकता है। इसके कारण हाथी के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed