{"_id":"66774928f2f912372100f3c4","slug":"middle-aged-man-killed-in-car-collision-with-trolley-two-injured-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101621-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्राले की टक्कर से कार सवार अधेड़ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्राले की टक्कर से कार सवार अधेड़ की मौत, दो घायल
Sun, 23 Jun 2024 03:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। नैनीताल से मीरगंज बरेली जा रही कार एक ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शनिवार सुबह छह बजे नैनीताल की ओर से आ रही एक आल्टो कार बाईपास रोड के निकट ट्राले से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हीरा लाल उर्फ झम्मन लाल (50) पुत्र ख्यालीराम निवासी मीरगंज बरेली को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक रवि कपूर निवासी देवचरा, थाना भमौरा जिला बरेली और मुनीर अहमद मामूली रूप से घायल हो गए। एसआई राजेंद्र पंत ने अंदेशा जताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ होगा। घायलों के अनुसार तीनों बिल्डिगों में शटरिंग का कारोबार करते थे। शुक्रवार शाम वे नैनीताल पहुंचे थे और शनिवार सुबह वे वापस लौट रहे थे।