{"_id":"58efc95e4f1c1b874acf8fc9","slug":"message-of-road-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा का संदेश दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कल्पतरु वृक्षमित्र, पुलिस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों की रैली निकली। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, हेलमेट का महत्व, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
आमडंडा से शुरू रैली लखनपुर चुंगी, मुख्य बाजार, भवानीगंज चौराहे से होकर कोतवाली पहुंची। रैली में एमपीएचआईसी से एनसीसी के 35 कैडेट, जीआईसी के 21 कैडेट, जीआईसी ढिकुली के 18 कैडेट भी आए। इससे पूर्व आमडंडा स्थित आरएफसी गोदाम की बाहरी दीवार पर कल्पतरु वृक्षमित्र समिति ने चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।
विज्ञापन
इसमें बीडीजेएम स्कूल ढिकुली के छात्र अरविंद कुमार ने वन, वन्यजीवों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला सबसे अच्छा चित्र बनाया। इसका अनावरण स्वतंत्रता सेनानी मोती सिंह नेगी, सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने किया। सीओ सीओ राजेंद्र हयांकी ने कहा कि सड़क सुरक्षा वाहन चालकों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाल विक्रम राठौर, ईओ नगरपालिका मनोज दास, चित्रकार महेश, कुबेर अधिकारी, बीएस डंगवाल, अतुल मेहरोत्रा, गणेश रावत, डीवीएस चौहान, लेफ्टिनेट चंद्रशेखर मिश्रा, पंकज जैन, जफर अली, रमेश बिष्ट, भुप्पी मेहरा, संदीप गुप्ता, सलिल गुप्ता, रामेंद्र ओझा, डॉ. अनुपम शुक्ला, किशोर उपाध्याय, रमेेश बिष्ट, एसएसएस मेहरा आदि थे।