{"_id":"6a650bd3f52f864fc604ec5c","slug":"merit-list-for-iti-admission-to-be-released-today-haldwani-news-c-337-1-ha11020-134911-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट
Sun, 26 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। व्यावसायिक परीक्षा परिषद, उत्तराखंड ने राजकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर दी है। संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए शैक्षिक योग्यता की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। संयुक्त निदेशक के अनुसार राज्य स्तरीय मेरिट सूची आज जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। प्रथम काउंसिलिंग के तहत व्यवसाय एवं संस्थान का आवंटन चार अगस्त को किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी 4 अगस्त से 10 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन