फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Members angry for not installing street lights in Bhimtal

भीमताल में स्ट्रीट लाइट न लगाने पर सभासद नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Members angry for not installing street lights in Bhimtal
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत में अपने-अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइटें न लगाए जाने पर सभासद नाराज हैं। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बोर्ड बैठक में देखने को मिली जब सभासदों ने इस पर नाराजगी जताई। बाद में चेयरमैन ने जल्द सभी वार्डों में सभासदों की सहमति के स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कहीं।
विज्ञापन

कोविड काल के बाद नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया की अध्यक्षता बोर्ड बैठक हुई। सभासद सुनीता पांडे ने कहा कि पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास नहीं हुए थे लेकिन बाद में बिना सहमति के निर्माण कार्य कराए गए, जो कि मानकों के विपरीत है। सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने वार्ड तीन में स्ट्रीट लाइट लगाने और कोरोना संक्रमण से जिन परिवारों के कमाने वाले मुखिया की मौत हुई हैं उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। सभासद आशा उप्रेती ने भी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। मनोनीत सभासद धर्मानंद जोशी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्ताव सौंपे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभासद भानू लोशाली, नीरज रैकुनी, दीपक कुमार, ललित मेहरा, सीमा टम्टा, भुवन पडियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव भी पारित
-नगर पंचायत भीमताल में सार्वजनिक शौचालय बनाएगी। मल्लीताल मिनी स्टेडियम में बने शौचालय के रखरखाव के लिए एक कक्ष का निर्माण होगा और केयरटेकर की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पार्किंग के ठेके का टेंडर करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत को मिले सात लाख से 50 प्रतिशत धनराशि पर्यावरण मित्रों पर खर्च करने और 25 प्रतिशत का नगद भुगतान देने का प्रस्ताव पारित हुआ।
-निकाय कार्यालय के लिए पांच बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति उपनल के माध्यम से करने, नगर क्षेत्र में बोरिंग के लिए कार्यालय को प्राप्त प्रार्थना पत्रों के अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ।

-प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 105 लोगों का चयन किया गया।
- सोलर लाइट खरीदने के लिए सहमति प्रस्ताव पारित किया गया।
चेयरमैन ने किया एकजुटता का आह्वान
भीमताल। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सभी सभासदों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। ईओ विजय बिष्ट ने कहा कि नगर क्षेत्र बिना किसी भेदभाव और सभी की सहमति से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed