फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of BJP in Ramnagar

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा चौमुखी विकास: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Ramnagar
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए बंशीधर भगत। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। पूर्व काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आज विश्व के विकसित देशों में भारत का नाम भी सम्मलित होने लगा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ऑडिटोरियम में भाजपा के चुनाव अभियान के तहत मेनिफेस्टो और थीम सांग लांच कार्यक्रम में भगत ने प्रतिभाग किया। कहा कि देश या जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहां चहुंमुखी विकास हो रहा है। डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में भी कई विकास कार्य किए हैं। रामनगर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से दीवान सिंह बिष्ट भारी मतों से जीतेंगे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी, भावना भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, गणेश रावत, नरेंद्र शर्मा, मदन जोशी, अशोक गुप्ता, संजय डॉर्बी, पूरन नैनवाल, चंदन बिष्ट, नवीन करगेती आदि थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी। हालांकि संचालक कोविड नियमों का पालन करने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी का थीम सांग और पोस्टर लांच किया
नैनीताल। भाजपा ने सोमवार को अपना थीम सांग और पोस्टर लांच किया। इधर विधायक प्रत्याशी सरिता आर्य ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। इसी बीच वे भावुक हो गईं। रामसेवक सभा में आयोजित कार्यक्रम में सरिता आर्य ने कहा वह अपनी जनता और पार्टी के साथ भाजपा परिवार में आकर बेहद सहज महसूस कर रही हैं। कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा का संगठन काफी मजूबत है, जबकि कांग्रेस का संचालन कुछ लोगों के हाथ में है। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने उत्तराखंड के लिए भाजपा का थीम सांग लांच किया। इस दौरान प्रकाश आर्य, मोहन पाल, अंबा दत्त विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला, भावना मेहरा, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कुंदन बिष्ट, हरीश भट्ट, शिवांशु जोशी, भानू पंत, कमलेश ढौडियाल, जीवंति भट्ट, आरती बिष्ट, मीनू बुधलाकोटी, रीना मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed