फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of BDC Ramgarh

रामगढ़ बीडीसी बैठक में कई जनसमस्याएं उठीं

Sat, 29 Jul 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)। Updated Sat, 29 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BDC Ramgarh
बीडीसी रामगढ़ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक हुई। इसमें शामिल प्रभारी डीएम/सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि खाद्य निरीक्षक पर लगे लापरवाही के आरोपों की जांच होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बीडीसी बैठकों में उठने वाली जनसमस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए हल कराएं। उन्होंने सतबूंगा लिफ्ट योजना से लोधिया तोक को नई पेयजल लाइन देकर पेयजल उपलब्ध कराने, अनुसूचित जाति बहुल भियालगांव के लिए एससीपी योजना में प्रस्ताव तैयार कराने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सीडीओ ने श्यामखेत-घोड़ाखाल सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने, रामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र का पूरा सर्वे कर जीर्णशीर्ण पोल क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, झूलते तारों को ठीक करने की योजना बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि खैरना-सुयालबाड़ी सड़क बंद होने पर वैकल्पिक रूप से भवाली-रामगढ़-मौना सड़क का प्रयोग किया जाता है। इसलिए इसका विशेष अनुरक्षण कर क्रैश बैरियर स्पीड ब्रेकर, साइनेज लगाने का प्रस्ताव बनाने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया तो सीडीओ ने शिकायत की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी को सभी प्रकार के राशनकार्डों को आधार से लिंक कर ऑनलाइन कराने के लिए सोमवार को शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, होम स्टे योजना, स्टार्ट अप योजना, शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन आदि की जानकारियां भी दी। कहा कि सभी विद्यालयों में शौचालय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक भी मनरेगा से बनाए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से तालमेल बनाकर विकास कार्य करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत की कई समस्याएं उठाईं। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को इनका समाधान करने को कहा। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख कमला डालाकोटी, कनिष्ठ उपप्रमुख भावना डालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, सीवीओ पीसी कांडपाल, डीएसओ टीएन उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, ईई इंद्रलाल, बीसी पाल, डीईओ एचएल गौतम, गोपाल स्वरूप आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed