फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting By Minister Dhan Singh

शिक्षा विभाग में शीघ्र भरे जाएंगे अधिकारियों और शिक्षकों के पद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meeting By Minister Dhan Singh
पिथौरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रदेश के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग में खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों के पदों पर भी जल्द नियुक्ति कर दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल में बिजली, पेयजल, खेल सामग्री, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, शौचालय सहित हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपने दो दिवसीय भ्रमण के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सीईओ एके जुकरिया से विद्यालय भवनों की स्थिति, चहारदीवारी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालयों की सुविधा आदि की जानकारी मांगी। उन्होंने शिक्षक, कंप्यूटर कक्ष आदि के बारे में भी जानकारी मांगते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विद्यालयों में हर तरह के संसाधनों की उपलब्धता के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, गोविंद सिंह, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल आदि रहे।
विज्ञापन

जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होगी
पिथौरागढ़। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इसी साल से लागू करने जा रही है। उत्तराखंड नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां 15 बच्चों पर एक शिक्षक है। अन्य राज्यों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed