फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical Store now open

सीज शिव मेडिकल स्टोर फिलहाल खुला

Sun, 07 Jun 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 07 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन

बेस अस्पताल के सामने स्थित शिव मेडिकल स्टोर को शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया गया। इसके बाद मेडिकल स्वामी को हिदायत देने के साथ ही दुकान खोल दी गई। बृहस्पतिवार को डीएम ने शिव फार्मेसी पर खामियां मिलने पर तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को सीज करवा दिया था।

विज्ञापन


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और नायब तहसीलदार महेश लाला शिव मेडिकल स्टोर पहुंचे और अभिलेखों का निरीक्षण कर दवाएं चेक की। मेडिकल स्वामी जगदीश चंद्र पंत और हेम चंद्र लोहनी ने बताया गया कि लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए फरवरी में ही शुल्क के साथ आवेदन कर दिया गया था। बाद में औषधियों के विक्रय का लेखा जोखा सीएमओ कार्यालय को प्रेषित करने की हिदायत देने के साथ मेडिकल स्टोर खुलवा दिया गया। उधर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के कुछ सदस्यों की दुकानों में छापेमारी एवं एक सदस्य की दुकान सीज करने की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री जनक जोशी, बागेश्वर के गोकुल जोशी, ऊधमसिंह नगर के समीर चतुर्वेदी, काशीपुर के सूरज अरोड़ा, हल्द्वानी के नीरज कांडपाल, महामंत्री पंकज कंसल, चंद्रशेखर सनवाल, भुवन चंद्र सती, बिन्नी अग्रवाल एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद बगडवाल, आशुतोष कुंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed