{"_id":"56fd76b54f1c1b454bf00105","slug":"media-has-filed-a-petition-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया के खिलाफ हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया के खिलाफ हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट से स्टिंग ऑपरेशन की खबरें टीवी और प्रिंट मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। निर्वतमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पीतांबर पांडे ने संबंधित खबरों पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई जल्द होने की संभावना है।
याचिकाकर्ता की ओर से यूनियन ऑफ इंडिया के अलावा समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश शर्मा, आईबीएन-7, समय लाइव चैनल और प्रिंट मीडिया को पार्टी बनाते हुए कहा गया है कि इनके द्वारा 27 मार्च से लगातार स्टिंग ऑपरेशन की खबरें प्रसारित और प्रकाशित की जा रही है। याचिका के मुताबिक संबंधित खबरों पर तत्काल रोकने की मांग की गई है। हालांकि मैटर बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री में फाइल कर दिया गया है, लेकिन उसमें कुछ कमी होने के चलते याचिका कोर्ट में नहीं आ पाई। बता दें कि जब याचिका में कमी दूर कर ली जाएगी, तभी मामले की सुनवाई हो पाएगी।